सरकार के पास अपार साधन, लेकिन खर्च करने की नीयत नहीं : भाजपा

    सरकार के पास अपार साधन, लेकिन खर्च करने की नीयत नहीं : भाजपा

    रांची (RANCHI) : भाजपा के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधा है. कहा कि झारखंड सरकार के पास लाखों करोड़ों रुपए के संसाधन हैं, लेकिन खर्च करने की सही नियत नहीं है. इसलिए भारतीय जनता पार्टी जनता की ओर से राज्य सरकार से पूछना चाहती है, कि वह इन साधनों का क्या कर रहे हैं. मंगलवार को रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सांसद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे.

    900 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा

    सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि पिछले 5 वर्षोंं में पहली बार ऐसा हुआ है कि झारखंड को लगभग 900 करोड़ रुपए का राजस्व घाटा उठाना पड़ा है. यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार का वित्तीय प्रबंधन डावांडोल है. यही नहीं झारखंड पूरे देश में प्रॉफिट एंड एक्सपेंडिचर में सबसे कम निवेश करने वाले राज्यों में से एक है. जहां हमारे पड़ोसी राज्य जैसे कि छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल अपने बजट का 19% कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च कर रहा है. वहीं झारखंड का रेट 17% है. जबकि कैपिटल एक्सपेंडिचर में निवेश करने से रोजगार का सृजन होता है, किसानों के उत्पादन की मांग बढ़ती है और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं होती है. किंतु झारखंड सरकार के वित्तीय मामलों में प्राथमिकताएं ही गलत हैं.

    रिर्पोट : रंजना कुमारी ( रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news