बैंक परिसर में ही कर्मी ने कर ली आत्महत्या, बैंक में हड़कंप

    बैंक परिसर में ही कर्मी ने कर ली आत्महत्या, बैंक में हड़कंप

    धनबाद (DHANBAD) - भारतीय स्टेट बैंक, चिरकुंडा शाखा के आउटसोर्सिंग कर्मी उत्पल चटर्जी ने बैंक परिसर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. घटना मंगलवार की है जब बैंक का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था, तभी अचानक बैंक परिसर के एक कमरे में उत्पल चटर्जी पंखे के सहारे फंदा लगाकर झूल गए. आनन-फानन में बैंक कर्मियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    शराब की थी लत

    घटना के संबंध में मृतक उत्पल चटर्जी की पत्नी सुजाता चटर्जी ने बताया कि मेरे पति शराब का काफी ज्यादा सेवन करते थे और आज सुबह रोज की तरह बैंक परिसर गए. उनका घर में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था. लेकिन अचानक बैंक से सूचना मिली कि आपके पति ने पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली है. वहीं शाखा मैनेजर ने राजीव रंजन ने बताया कि उत्पल चटर्जी काफी होनहार कर्मी थे. समय पर अपने सारे काम निपटारा करते थे. लेकिन उन्हें शराब सेवन करने की बुरी लत थी. आज अचानक बैंक परिसर में एक कमरे में पंखे के सहारे से फंदा लगाकर झूल गए जिसकी सूचना हमने चिरकुंडा थाना प्रभारी को दी.  वहीं इस घटना के संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक मैनेजर द्वारा सूचना दी गई कि उनके आउटसोर्सिंग कर्मी उत्पल चटर्जी ने बैंक परिसर में फांसी लगा ली है. जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह/विनोद सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news