डीसी का निर्देश, सेकेंड और 15 प्लस टीकाकरण पर करें फोकस

    डीसी का निर्देश,  सेकेंड और 15 प्लस टीकाकरण पर करें फोकस

    रांची (RANCHI) : उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आज 21 फरवरी 2022 को जिलास्तरीय कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी, जिला के सभी बीडीओ, सीओ, एमओआईसी एवं पीएमयू सदस्य शरीक हुए. बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कोविड-19 टीकाकरण और संक्रमण के रोकथाम की समीक्षा करते हुए सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    "स्कूलों के प्रिंसिपल के साथ बैठक करें बीडीओ"

    बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने ज़िले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य की समीक्षा की. जिला में फर्स्ट डोज लगभग शत प्रतिशत पूरा होने के बाद उपायुक्त ने सेकेंड और 15 प्लस टीकाकरण पर फोकस करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीडीओ को साप्ताहिक शेड्यूल बनाकर 15 प्लस टीकाकरण कार्य कराने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक कर कार्य योजना तैयार करें और छूटे हुए किशोरों का टीकाकरण करायें. उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार साप्ताहिक टीकाकरण कार्य की समीक्षा की जाएगी. 15 प्लस वैक्सीनेशन को गति देने के लिए उपायुक्त छवि रंजन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बैठक करने का निर्शदे दिया.उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में कितने बच्चे हैं और कितनों का वैक्सीनेशन हुआ है इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल से लेते हुए उनका वैक्सीनेशन कराएं. 

    प्राइवेट स्कूल बतायेंगे कितने बच्चों का हुआ है वैक्सीनेशन

    रांची शहर के निजी स्कूलों में कितने बच्चे हैं और कितनों का कोविड-19 टीकाकरण हुआ है, इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल देंगे. इस संबंध में उपायुक्त ने सभी प्राइवेट स्कूलों को पत्र जारी कर उनसे दिए गए फॉर्मेट में जानकारी लेने का निदेश दिया है. कोरोना संक्रमण में गिरावट को देखते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी समीक्षा कर बताएं कि उन्हें कितने मैन पावर की आवश्यकता शेष है ताकि प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को उनके मूल स्थान पर भेजा जा सके.




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news