"बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी संबंधित मातृभाषा में ही दी जानी चाहिए"
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
धनबाद (DHANBAD) : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धनबाद में मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभाषा में ही हम अपने विचारों को सरलता से प्रकट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी मातृभाषा में ही दी जानी चाहिए. आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो केके सिंह ने मातृ भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाषा राष्ट्रीय अखंडता के लिए अत्यंत आवश्यक है.
प्रतियोगिता का आयोजन
इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों के लिए निबंध लेखन, कविता पाठ एवम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें हिंदी, उड़िया, बांग्ला, तेलगु , मलयालम , तमिल आदि भाषा के कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. संस्थान के कुलसचिव पीआरके सिन्हा ने भाषा के संवैधानिक प्रावधान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के आयोजन में प्रबोध पाण्डेय, धनंजय कुमार जी का सक्रिय योगदान रहा.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद
4+