जेल में हो रही थी नशीला गोलियों की सप्लाई ! कक्षपाल गिरफ्तार  

    जेल में हो रही थी नशीला गोलियों की सप्लाई ! कक्षपाल गिरफ्तार   

    देवघर (DEOGHAR) - देवघर के मधुपुर उपकारा में नशीला पदार्थ मिनार कंपनी की आयुर्वेदिक 10 गोली ले जाते कक्षपाल को गिरफ्तार किया गया है. घटना के बाबत उपकारा मधुपुर के अधीक्षक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिक्र किया गया है कि प्रभारी उच्च कक्षपाल (दफा प्रभारी) के प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बिहार के जहानाबाद जिला के परसबिघा थाना अंतर्गत सरता गांव निवासी भूतपूर्व सैनिक कक्षपाल धनंजय कुमार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है.

    प्रतिबंधित 10 आयुर्वेदिक गोलियां बरामद

    दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि कारा में प्रतिनियुक्त भूतपूर्व सैनिक कक्षपाल धनंजय कुमार की ड्यूटी शनिवार को प्रात: नंबर खुली से दोपहर गिनती तक निर्धारित थी. उसी क्रम में ड्यूटी पर जाने के क्रम में कारा ड्यूटी पर तैनात टीम व गेट वार्डन कृष्ण मुरारी कामती द्वारा धनंजय कुमार की तलाशी ली गयी. इस दौरान आरोपी के बेल्ट में प्लास्टिक पुड़िया में बंधी मिनार कंपनी की प्रतिबंधित 10 आयुर्वेदिक गोलियां बरामद की गयी. उसपर मिनार वटी अंकित है. पूछताछ के क्रम में भूतपूर्व सैनिक ने बताया कि वह मिनार वटी की गोलियां, मधुपुर कांड संख्या-252/17 के सजावार बंदी बिहार के पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर निवासी कुणाल कुमार को देने के लिए लेकर जा रहा था.  उसके बाद उक्त गोलियों को जब्त कर जेल गेट पर रख लिया गया है. दर्ज प्राथमिकी में जिक्र है कि कारा में प्रतिबंधित सामग्री बंदियों के उपयोग के लिए ले जाना आपराधिक कृत्य व दण्डनीय अपराध है.  मामले को लेकर उपकारा अधीक्षक ने आरोपी कक्षपाल धनंजय कुमार सहित बंदी कुणाल कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

    रिपोर्ट : अजीत आनंद, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news