लालू यादव सहित 41 अभियुक्तों को आज सुनायी जाएगी सजा

    लालू यादव सहित 41 अभियुक्तों को आज सुनायी जाएगी सजा

    रांची (RANCHI) : डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को सीबीआई की विशेष अदालत में आज सजा सुनायी जाएगी. इसपर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं. अगर लालू यादव को तीन वर्ष तक की सज़ा हुई तो उन्हें बेल मिलने में आसानी होगी. मगर उससे अधिक सज़ा सुनायी जाएगी तो उन्हें बेल लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

    इस मामले में 15 फरवरी को लालू यादव समेत 75 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया था. वहीं इससे जुड़े 24 लोगों को रिहा किया था और 34 लोगों को तीन -तीन वर्ष की सजा सुनायी थी. लालू यादव समेत 41 दोषियों पर कोर्ट ने 21 फरवरी सोमवार को सजा की तारीख तय की थी. बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 15 फरवरी को लालू यादव को दोषी करार दिया था. इसके बाद लालू यादव को होटवार जेल भेज दिया गया लेकिन उनके स्वास्थ्य को देखते हुए फिर होटवार से रिम्स शिफ्ट कर दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news