JPSC : मुख्य परीक्षा के लिए आज से भरे जाएंगे फॉर्म

    JPSC : मुख्य परीक्षा के लिए आज से भरे जाएंगे  फॉर्म

    रांची (RANCHI) : जेपीएससी ने सातवीं से दसवीं पीटी परीक्षा का संशोधित रिजल्ट गुरुवार की देर शाम को जारी कर दिया गया है. इस बार 4885 छात्र सफल घोषित किए गए हैं. संशोधित रिजल्ट के साथ-साथ मुख्य परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है. संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म 18 से 25 फरवरी 2022 (दिन के 12 बजे तक) भरे जाएंगे.

    11 से 13 मार्च के बीच परीक्षा

    अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा 11 मार्च से 13 मार्च के बीच होगी. इसके लिए राजधानी रांची में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम एवं अन्य सूचनाएं बाद में प्रकाशित किए जाएंगे.बता दें इससे पहले मुख्य परीक्षा की तिथि 28 से 30 जनवरी 2022 तय की गई थी. लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के कारण 25 जनवरी 2022 को परीक्षा कैंसिल करनी पड़ी.

    सफल अभ्यर्थियों को नहीं भरना है फॉर्म

    वैसे अभ्यर्थी जो पहले प्रकाशित रिजल्ट में सफल थे, और वर्तमान संशोधित रिजल्ट में भी सफल हुए हैं और पहले ऑनलाइन फॉर्म मुख्य परीक्षा के लिए भरा है, उन्हें दुबारा फॉर्म भरने की दरकार नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news