धनबाद में छापेमारी, बालू लदी सात गाड़ियां जप्त


धनबाद (DHANBAD) - धनबाद में शुक्रवार की सुबह खान निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में शहर के रणधीर वर्मा चौक से सटे हीरापुर, डीजीएमएस के सामने विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई. इसमें 100 सीएफटी लदी सात गाड़ियां जप्त हुई. एक हाईवा भी जप्त किया गया है. सभी वाहनों को धनबाद थाने के हवाले कर दिया गया है.
गाड़ी मालिकों ने की अपील
बालू परिवहन करने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन और झारखंड सरकार उन्हें चालान दे ताकि उनका कारोबार चल सके. गाड़ी मालिकों का अलग ही रोना है. उनका कहना है कि सारी गाड़ियां लोन लेकर चलती है. हर एक महीना बैंकों को किश्त देनी पड़ती है. ऐसे में गाड़ियां जब जप्त हो जाती हैं तो लंबे समय तक उनकी आमदनी मारी जाती है. गाड़ी चालकों ने धनबाद के सांसद ,जिले के उपायुक्त और झारखंड के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनकी परेशानियों को समझा जाए और उनकी रोजी- रोटी को चलने दिया जाय.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+