शिलान्यास के पहले ही पाथरडीह में तोड़ दिया गया शिलापट

    शिलान्यास के पहले ही पाथरडीह में तोड़ दिया गया शिलापट

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के पाथरडीह  में लघु सिंचाई विभाग की ओर से पाथरडीह  कोल वाशरी की रेल कॉलोनी में प्रस्तावित सड़क को लेकर शिलापट को असामाजिक तत्वों ने तोड़  डाला है. आज 18 फरवरी को सांसद पीएन सिंह को शिलान्यास करना था, लेकिन शिलान्यास के पहले ही शिलापट को तोड़ दिया गया है. शिलापट तोड़ने के खिलाफ भाजपा नेताओं में आक्रोश है.  जानकारी के मुताबिक, शिलापट में सांसद पशुपतिनाथ सिंह और झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का नाम लिखा हुआ था. ठेकेदार अभिषेक सिंह ने सूरज इंटरप्राइजेज कंपनी के लेटर पैड पर थाना में शिलापट तोड़े जाने की लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा है कि राजनीतिक विद्वेष के कारण शिलापट को  तोड़ा गया है.  असामाजिक तत्वों की इस करतूत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news