प्रिंस खान ने एक बार फिर ठेकेदार से मांगी 5 लाख की रंगदारी, देखिए वायरल वीडियो


धनबाद (DHANBAD) - धनबाद में अपने को छोटे सरकार घोषित किए हुए हैं गैंग्स आफ वासेपुर का प्रिंस खान. प्रिंस खान कभी मोबाइल से तो कभी पत्र छोड़ कर मोहलीडीह के कांग्रेस नेता और ठेकेदार इसराफिल उर्फ लाला को रंगदारी के लिए धमका रहा है. सोमवार को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के मोहलीडीह फाटक के सामने मोटर साइकिल पर सवार अपराधियों ने एक घर में दो बम फेंका, इस स्थान पर कांग्रेसी नेता मो. इसराफिल उर्फ लाला के नाम धमकी भरा पत्र छोड़ा गया. पत्र के हेडिंग में मिशन ऑफ छोटे सरकार (प्रिंस खान) लिखा हुआ है. पहले मोहलीडीह के कांग्रेस नेता व ठेकेदार इसराफिल उर्फ लाला से दो लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी.
प्रिंस खान की धमकी- पुलिस से शिकायत की है, अब पांच लाख दो
लाला ने पुलिस से शिकायत की तो वीडियो जारी कर प्रिंस ने लाला को धमकाया. कहा-तुमने पुलिस से शिकायत की है, अब पांच लाख रंगदारी देनी होगी. मजेदार बात यह है कि वासेपुर के "डॉन" गैंगस्टर प्रिंस खान और कांग्रेस नेता व ठेकेदार इसराफिल के बीच बातचीत का एक आडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी पुष्टि The Newspost नहीं करता है. लेकिन लोग इसे खूब सुन रहे हैं. बम बिस्फोट के बाद प्रिंस खान और इसराफिल के बीच मोबाइल फोन पर गरमागरमी बहस हुई है. इसमें प्रिंस खान की चुनौती को स्वीकार करते हुए इसराफिल यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह वासेपुर नहीं है, यह मोहलीडीह है, मर्द है तो सामने आओ, चार दिन से तुमको खोज रहे हैं. तेरा हाथ काट ना लिया तो फिर कहना.
यह है मामला
आपको बता दें कि प्रिंस खान इनदिनों अपनी रंगदारी भरी धमकी वाले ऑडियो वीडियो के कारण खूब चर्चा में है. जेल में बंद कुख्यात डॉन फ़हीम खान का वह रिश्तेदार है. फ़िलहाल हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई मामले में आरोपी गैंगेस्टर प्रिंस खान फ़रार चल रहा है. उसकी करतूत पुलिस के लिए चुनौती है. हाल ही में वासेपुर "डॉन "फहीम खान के समर्थक नन्हे की हत्या के बाद वह एक वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेवारी कबूली थी. धमकी भी दी थी और खुद को "छोटे सरकार" घोषित करते हुए गैंग्स ऑफ वासेपुर सरगना फहीम खान की सल्तनत को खत्म करने की चेतावनी भी दी थी. दरअसल धनबाद के वासेपुर से जुड़े गैंगेस्टरों के बीच आपसी अदावत गैंगवार की चलन पुरानी है और इनके बीच एक दूसरे की जान लेने की घटनाएं होती रही हैं. धनबाद पुलिस की सख़्ती का ही असर है कि ये ज़्यादातर गैंगेस्टर या तो जेल में है या फिर जिला से बाहर है. क्योंकि इनलोगों की करतूतों से वासेपुर की सामान्य प्रबुद्ध लोग व सभ्रांत निवासी परेशान हैं. अब लोग वासेपुर में और ख़ून बहता नहीं देखना चाहते हैं. हाल ही धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने वासेपुर के लोगों के बीच एक कार्यक्रम में कहा था, आप पुलिस का सहयोग कीजिये..हम आपको अमन व शांति दिलाएंगे. रंगदारों को लाल कोठरी पहुंचाएंगे.
अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड,धनबाद
4+