सात महीने से लापता हैं श्याम किंकर, परिजनों ने तस्वीर के साथ किया प्रदर्शन

    सात महीने से लापता हैं श्याम किंकर, परिजनों ने तस्वीर के साथ किया प्रदर्शन

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - मानगो उलीडीह के रहने वाले मजदूर श्याम किंकर दास बीते सात महीने से लापता हैं. बता दें कि श्याम किंकर दास के परिजनों और स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह श्याम की तस्वीर के साथ उलीडीह थाने में प्रदर्शन किया. भाजपा नेता विकास सिंह ने इसका नेतृत्व किया. विकास सिंह कुछ दिनों पूर्व पीड़ित परिजनों के साथ एसएसपी से मिले और उचित कार्रवाई की मांग की लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई न होने से परिजन नाराज़ हैं.

    काम पे जाने के नाम से घर से निकले थे श्याम किंकर

    परिजनों ने बताया कि उलीडीह निवासी श्याम किंकर दास मजदूरी करने के नाम से घर से निकले थे. जब वह काम से घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने अपने नाते रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसके बाद उलीडीह थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया. फिर भी बात नहीं बनी तो भाजपा नेता विकास सिंह के साथ जाकर एसएसपी ऑफिस में मामले की जानकारी दी गई. फिर भी आज तक श्याम किंकर दास का कुछ पता नहीं चला. लंबे समय से घर से गायब रहने के कारण परिवार की चिंता बहुत बढ़ गई है. कुछ अनहोनी घटना ना घट जाए इसलिए उनका परिवार परेशान है. 

    परिजनों को आश्वस्त

    वहीं उलीडीह थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द एक विशेष टीम बनाकर श्याम किंकर को लाने का प्रयास किया जाएगा. परिजनों ने बताया कि मून सिटी वाले रोड में रहनेवारी बसंती देवी ने श्याम किंकर को  झांसे में लेकर  पटना के ईंट भट्टे में रखवा दिया है, लेकिन संपर्क काट दिया है.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news