देर रात चाउमिन बनाने वाले पर चली गोली, गंभीर रूप से घायल


धनबाद (DHANBAD) - निरसा के स्टेशन रोड, मुगमा स्थित एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे चाउमिन विक्रेता पर बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाई गई. जिससे चाउमिन विक्रेता रवि अधिकारी घायल हो गए . इसकी लिखित शिकायत भुक्तभोगी ने निरसा थाना में की है. निरसा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रवि अधिकारी शादी कार्यक्रम में चाउमिन बनाने का काम करते हैं और उसी काम के लिए स्टेशन रोड, मुगमा स्थित संतोष यादव के आवास पर शादी कार्यक्रम में चाउमीन बनाने गए थे. काम खत्म कर जब वो वापस अपने घर कालूबाथान लौट रहे थे, तब मुगमा उच्च विद्यालय के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई. गोली उनके दाहिने कंधे के पास लगी और वे घायल हो गए. इसके बाद आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया.
रिपोर्ट : विनोद सिंह , निरसा , धनबाद
4+