जमीनी विवाद में महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट, MMCH में भर्ती  

    जमीनी विवाद में महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट, MMCH में भर्ती  

    पलामू (PALAMU) : जमीनी विवाद में महिला अधिवक्ता और उनके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घायल अधिवक्ता को MMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में चैनपुर थाना में मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. महिला वकील और उनके पति के साथ चैनपुर के पुराबडीहा में जमीनी विवाद को लेकर वकील के पति के चचरे भाई और परिवार वालों ने  मारपीट की है.   

    डालटनगंज शहर के रेड़मा मुहल्ले में महिला अधिवक्ता सुमित्रा तिवारी अपने पति के साथ रहती है. उनके पति का जमीन को लेकर परिवार के लोगों के साथ पुरबडिहा गांव में विवाद चल रहा था. उसी विवाद में मंगलवार को परिवार के लोगों ने मिल कर महिला अधिवक्ता की पिटाई कर दी. जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में MMCH में भर्ती कराया गया है. वहीं इस मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राम देव यादव ने जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. मारपीट का मामला चैनपुर थाना में दर्ज कराया गया है. चैनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा हुआ है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.              


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news