मूर्ति विसर्जन के दौरान दो  पक्षों में झड़प , छह लोग घायल

    मूर्ति विसर्जन के दौरान दो  पक्षों में झड़प , छह लोग घायल

    कोडरमा (KODERMA)- जिला के मरकच्चो थाना क्षेत्र के  उत्तरी पंचायत के ग्राम कर्बलानगर में मूर्ति विसर्जन को लेकर निकले जुलूस के दौरान दो पक्षों में  विवाद हो गया. विवाद के बाद दोनों में  झड़प भी हुई. इसमें दोनों पक्ष के लगभग 6 लोग घायल हो गए .  झड़प में एक पक्ष के पांच लोगों के घायल होने की बात बताई गयी है. वहीं दूसरे पक्ष में एक बच्चा घायल हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला को शांत करवाया. बता दें कि घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरकच्चो में चल रहा है.

    यह है पूरा मामला 
     जानकारी के अनुसार पूनरवास में स्थापित मां  सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गाजे बाजे के साथ जुलुस निकाला गया था. इसी दौरान जुलुस गांव से कुछ ही दूर निकला  था तभी  पशु जंगल से चर कर आ रहे थे. डीजे के आवाज से पशु इधर उधर भागने लगे. इसी को लेकर पशुपालकों  ने  डीजे साउंड व जेनेरेटर बंद करने को कहा. इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया.  इसकी सूचना पुलिस को दी गई.  जानकारी मिलने पर बीडीओ पप्पू रजक, सीओ रामसुमन प्रसाद, थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा अन्य पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामला को शांत कराते हुए मूर्ति का विसर्जन कराया.
    रिपोर्ट: संजय शर्मा, कोडरमा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news