मगही- भोजपुरी ,मैथिली संस्कृति बचाओ मंच 13 को निकालेगा कैंडल मार्च

    मगही- भोजपुरी ,मैथिली संस्कृति बचाओ मंच 13 को निकालेगा कैंडल मार्च

    धनबाद(DHANBAD) -  मगही- भोजपुरी ,मैथिली संस्कृति बचाओ मंच 13 फरवरी  को डिगवाडीह सर्कस मैदान से जोडापोखर थाना शशिकांत पांडे चौक तक एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च  निकालेगा.  इस संबंध में जोरापोखर राम परिखा धर्मशाला में आज  एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक मदन राम ने किया तथा संचालन जितेंद्र पासवान ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि  मुद्रिका पासवान तथा विशिष्ट अतिथि कमलेश राय थे. बैठक के माध्यम से भाषा विरोधी लोगों से अपील की गई  कि आप इस भाषाई आग में तेल डालने  का काम न करें अन्यथा  इतिहास गवाह है आग लगाने वाले के घर वाले भी उसी आग में जलते है. आप अपना हक ,अधिकार की  लड़ाई संवैधानिक रूप से विधानसभा में उठाने के काम करवाएं ,न कि दूसरी  भाषा का विरोध करें.  इस बैठक में मुख्य रूप से  कुणाल चंद्रवंशी , कार्तिक तिवारी , मनन यादव, सोमनाथ चटर्जी , समरेन्द्र पासवान ,नरेश गुप्ता ,बृजेश राय ,विजय गुप्ता ,नरेंद्र कुमार मंडल, बृजनंदन मिश्रा ,शिव यादव, नजीर आलम ,उपेंद्र  विश्वकर्मा ,रमेश पासवान आदि  उपस्थित थे.  

    रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news