कोयले के जलते टुकड़े से हॉलपेक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान

    कोयले के जलते टुकड़े से हॉलपेक में लगी आग, चालक ने कूद कर बचायी जान

    धनबाद(DHANBAD)- बीसीसीएल के भौरा 4 ए पैच आउटसोर्सिंग में चल रहे हॉलपैक में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई. आग लगाने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. चालक ने कूदकर किसी प्रकार जान बचाई. हॉलपेक के दो टायर में आग लगी थी. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बता दें कि यह बीसीसीएल की फायर प्रोजेक्ट है. लोग बताते हैं कि चिंगारी के कारण टायर में आग लगी थी. कोयला का जलता हुआ टुकड़ा टायर में फंस गया था. जिसकी भनक चालक को नहीं लगी और आग बढ़ती चली गई. काम कर रहे लोगों ने स्प्रे,मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया.

    रिपोर्ट :सत्य भूषण ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news