हावडा-मुबंई रेल मार्ग में धनबाद के पास 9 घंटे का मेगा ब्लॉक, सभी पैसेंजर ट्रेन रद्द, एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग परिवर्तित


धनबाद(DHANBAD) - धनबाद- गोमो रेलखंड के निचितपुर और तेतुलमारी स्टेशन के बीच धनबाद -बोकारो की लाइफ लाइन कहे जाने वाले गौशाला पुल पर डबल अंडरपास निर्माण का काम रविवार की सुबह से शुरू हुआ. रेलवे ने 9 घंटे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. ट्रैफिक ब्लॉक सुबह 8:30 से 5:30 के बीच का है. इस दौरान रविवार को धनबाद होकर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा है. बता दें कि गौशाला पुल पर जाम से मुक्ति के लिए अंडरपास के लिए बनाए गए स्ट्रक्चर की आज पुशिंग की जा रही है.
आज एक ब्लॉक की पुशिंग होगी,10 और 22 को शेष काम होगा पूरा
आज एक ब्लॉक की पुशिंग हुई. 10 और 22 फरवरी को शेष कार्य किए जाएंगे. 10 और 22 फरवरी को भी रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है. बता दें कि गौशाला पुल पर जाम की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही थी. लंबे अरसे से लोगों की मांग थी कि एक दूसरा अंडरपास भी बनाया जाए लेकिन कुछ हो नहीं रहा था. वर्तमान अंडरपास की हालत बहुत ही खराब हो गई थी. यहां घंटों जाम लगा रहता था. बड़ी गाड़ियां अगर फंस गई तो यह जाम विकराल रूप ले लेता था. धनबाद के कई लोग तो इस जाम से मुक्ति की लड़ाई लड़ते-लड़ते स्वर्ग सिधार गए, लेकिन अब जाकर काम शुरू हुआ है. लोगों को उम्मीद है कि 22 फरवरी के बाद जब अंडरपास का काम पूरा हो जाएगा तो आने -जाने वाले लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी.
रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+