फूस के घर में डिबरी से लगी आग, सोयी वृद्ध महिला की मौत


दुमका (DUMKA) - शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मलूटी पंचायत के बाकी जोड़ गांव में बीती रात लगभग 11-12 बजे एक फूस के घर में आग लग गई और पूरा घर जलकर राख हो गया. आग लगने के समय घर पर एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला पकलू चौड़े मौजूद थी, जिसकी मौत आग की लपेटों में आने से हो गई.
डिबिया से घर में आग लगने की आशंका
वृद्ध महिला के छोटे बेटे चुण्डा सोरेन ने बताया कि घटना के समय उसकी मां घर पर अकेली थी. आग लगने के बाद जब हो हल्ला सुनकर वह अन्य ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचा तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुका था. जिसके कारण महिला को नहीं बचाया जा सका. बता दें कि मृतका के चार बेटे हैं. चार बेटों में से 3 बेटे बंगाल में रहते हैं. जबकि सबसे छोटा बेटा उसी गांव में अलग घर बना कर रहता है. आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है. हालांकि अंदेशा जताया जा रहा है कि रात में डिबिया से घर में आग लग गई होगी. घटना की सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भेज दिया. जिसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
रिपोर्ट : अब्दुल अंसारी, दुमका (शिकारीपाड़ा)
4+