मोरहाबादी की घटना के बाद सीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ की हाई लेबल मीटिंग, अपराधियों के साथ सख्ती से निपटने का दिया निर्देश 

    मोरहाबादी की घटना के बाद सीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ की हाई लेबल मीटिंग, अपराधियों के साथ सख्ती से निपटने का दिया निर्देश 

    रांची(RANCHI) - मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं हर हाल में अपराध रोकने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है.उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनसे सख्ती से निपटने का कार्य करे.राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे.मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है. अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा.

    मोरहाबादी घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाना चाहिए 

    मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जताई.मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मोरहाबादी घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाना चाहिए जाए.दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित हो.बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news