शादी देख कर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,  पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को लिया हिरासत में

    शादी देख कर लौट रही युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म,  पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को लिया हिरासत में

    लोहरदगा(LOHARDAGA)- जिले में एक बार फिर से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तिगरा गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवती अपनी सहेली के साथ शादी समारोह में गई हुई थी.उसी क्रम में तीन युवक मौका देखकर युवती को किनारे ले गए. इसके बाद तीनों ने मिलकर बारी बारी से युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
    अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
    बता दें कि घटना से पहले युवती की सहेली भी साथ में थी लेकिन वह युवकों को देख वहां से भाग गई. वहीं घटना के खिलाफ पीड़ित युवती और परिजनों ने महिला थाना पहुंच कर अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. महिला थाना कांड संख्या 3/22, आईपीसी 376डी के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया है. अब महिला थाना में उनसे पूछताछ की जा रही है.
    रिपोर्ट:गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news