झारखंड के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए पूरी लिस्ट

    झारखंड के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, जानिए पूरी लिस्ट

    रांची(RANCHI)- राज्य के कुल नौ खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जायेगी. इनमें रांची, पलामू, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल हैं. इसके लिए  भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने निविदा निकाली  है. खनिज धारित क्षेत्रों को खान मंत्रालय भारत सरकार के निर्धारित नियम एवं प्रावधानों के तहत खनिज ब्लॉक तैयार करते हुए  नीलामी की प्रक्रिया झारखंड के भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग ने शुरू कर दी है.

    नीलामी के लिए निकली गई निविदा
     खनिजों की नीलामी में भाग लेने के लिए एमएसटीसी के पोर्टल के साथ-साथ विभागीय पोर्टल पर निविदा निकाली है. यह प्रक्रिया खान मंत्रालय भारत सरकार से अधिसूचित मिनरल्स (एविडेंस ऑफ मिनरल्स कंटेंट्स) रूल्स, 2015 यथा संशोधित 2021 तथा मिनरल (ऑक्शन )रूल्स 2015  संशोधित 2021 के तहत की जा रही है.

    इन खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी
    1.रेवा रातू ग्रेफाइट खनिज ब्लॉक, पलामू, 
    2.चीरोपाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, लोहरदगा एवं गुमला, 
    3.चूरी लाइमस्टोन खनिज ब्लॉक, रांची, 
    4.लोधापाट बॉक्साइट खनिज ब्लॉक, गुमला, 
    5.हरिहरपुर लेम बीचा लाइम स्टोन खनिज  block-1, रामगढ़, 
    6.हरिहरपुर लेम बीचा इंस्टॉल खनिज block -2, रामगढ़, 
    7.मेरालगड़ा लौह अयस्क ब्लॉक, पश्चिमी सिंहभूम, 
    8.घाटकुरी लौह अयस्क block-1, पश्चिमी सिंहभूम और
    9.घाटकुरी लौह अयस्क खनिज block-2, पश्चिमी सिंहभूम


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news