संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, शरीर के कई भागों में मिले चोट के निशान

    संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, शरीर के कई भागों में मिले चोट के निशान

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - सेन्हा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में घर पर ही मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि सीढ़ी से गिरने की वजह से यह हादसा हुआ है.  हालांकि परिजनों को घटना की जानकारी सुबह में हुई. तब आनन-फानन में  महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.

    पानी भरने उतरी थी मृतका

    चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर-कान और शरीर के अन्य भाग में गंभीर चोटें थीं. परिजनों का कहना है कि देर रात महिला पानी लेने सीढ़ी से नीचे उतरी थी तभी यह हादसा हुआ होगा. बहरहाल दुर्घटना के पीछे की मूल वजह पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news