जज उत्तम आनंद की मौत का मामला : फिर धनबाद पहुंची दिल्ली सीबीआई की टीम  

    जज उत्तम आनंद की मौत का मामला : फिर धनबाद पहुंची दिल्ली सीबीआई की टीम   

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे ) उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई ने आज फिर से अपनी जांच तेज कर दी है. दिल्ली से छह सदस्यों की टीम आज बुधवार को धनबाद पहुंची और घटनास्थल रणधीर वर्मा चौक से लेकर जज कॉलोनी, SSLNT कॉलेज रोड सहित बगल की सड़क का मुआयना किया. अपने रिकॉर्ड से इसका मिलान किया, उसके बाद जांच के लिए टीम अन्यत्र चली गई.

    जज को ऑटो चालक ने मारी थी टक्कर

    आप को बता दें कि 28 जुलाई'21 को  उत्तम आनंद की मौत हुई थी. मौत की वजह ऑटो टक्कर बताया गया था. आरोप है कि दो ऑटो चालकों लखन वर्मा और राहुल वर्मा ने उन्हें पीछे से ज़ोरदार धक्का मारा. उसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. इस मामले में पहले धनबाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर पड़ताल शुरू की और दोनों आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था. ऑटो भी जब्त हुई था. लेकिन बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया. इस मामले में टेंपो चालक लखन वर्मा, राहुल वर्मा अभी भी जेल में हैं. उनकी ब्रेन मैपिंग की गई. लाई डिटेक्टर का भी इस्तेमाल हुआ है. 

    सीबीआई रिपोर्ट से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं

    सीबीआई रिपोर्ट से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं है. झारखंड हाई कोर्ट धनबाद में अपराध के तौर-तरीकों को देखते हुए यह जानना चाहता है कि आखिर किस की साजिश थी कि उत्तम आनंद को टेंपो चालकों ने धक्का मारा. इसका जवाब सीबीआई ढूंढ रही है. यह मामला सीबीआई के लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है, क्योंकि हाई कोर्ट लगातार कह रहा है कि सीबीआई इस मामले की प्रोफेशनल जांच नहीं कर रही है. अगर असलियत सामने नहीं आया तो सीबीआई पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news