विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद, नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी आज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद, नमो एप के जरिए कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK)- उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार प्रसार जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. ये संवाद नमो एप के जरिए होगा.

    नमो एप के जरिए जुड़ेंगे पीएम
    इस संबंध में BJP ने  अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल के माध्यम से ट्वीट कर जानकारी दी है. भाजपा ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को  11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप (ऑडियो) के माध्यम से संवाद करेंगे. दरअसल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.यूपी में विधानसभा चुनाव  सात चरणों में होगी. इसके बाद 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे.

    31जनवरी तक जनसभा और रोड शो प्रतिबंधित
    इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ समय पहले नमो एप के माध्यम से अपने वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया था. निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था. निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news