देवघर : गणतंत्र दिवस पर पेट्रोल सब्सिडियरी के 10 लाभुकों को मिलेगा लाभ
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
देवघर (DEOGHAR) में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर नगर स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी धनंजय कुमार सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया. मौके पर उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इस बार कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सादगी और सीमित लोगों की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बता दें कि मुख्य कार्यक्रम नगर स्टेडियम में आयोजित होगा जहां राज्य के मंत्री हफीजुल हसन द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा.
लाभुकों के लिए सौगात
उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुरू हो रही पेट्रोल सब्सिडियरी के 10 लाभुकों को मंत्री द्वारा लाभ दिया जाएगा. कोरोना को लेकर इस वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा. एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी संभावित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. जिला भर में व्यापक पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं परेड करने वाले सभी जवान एक रंग का मास्क पहने नजर आएंगे.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+