पुलिस को मिली सफलता हत्या और लूट में शामिल 5 आरोपियों  को किया गिरफ्तार 

    पुलिस को मिली सफलता हत्या और लूट में शामिल 5 आरोपियों  को किया गिरफ्तार 

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR)पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मानगो इलाके में लूट हत्या और गोली चलाने के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है.वही गिरफ्तार अपराधी के पास से 2 देसी कट्टा और दो स्कूटी बरामद हुई है.बताया जा रहा है कि पिछले 1 महीने से मानगो क्षेत्र  में दहशत फैलाने, लूटने और गोली चलाने की घटना में शामिल है.

    गुप्त सुचना के आधार पर किया गया गिरफ्तार 

    वैसे योजना बनाने के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन सभी अपराधी को गिरफ्तार किया है.उधर गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पुलिस अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.पुलिस का कहना है कि मोहम्मद वसीम जो पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है पहले उसकी गिरफ्तारी हुई है.उसके बाद बाकी लोगों की गिरफ्तारी हुई है. .




    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news