स्वास्थ्य मंत्री ने डोर टू डोर कचरा उठाओ और सड़क सफाई मशीन को  हरी झंडी देकर किया रवाना, पढ़ें पूरी खबर 

    स्वास्थ्य मंत्री ने डोर टू डोर कचरा उठाओ और सड़क सफाई मशीन को  हरी झंडी देकर किया रवाना, पढ़ें पूरी खबर 

    जमशेदपुर ( Jamshedpur ) स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने विधानसभा क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठाओ और सड़क सफाई मशीन का हरी झंडी देकर रवाना किया है.उधर स्वच्छ भारत मिशन के तहत जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों में अब कचरा का उठाओ घर-घर होगा.वहीं सड़क चकाचक हो इसे लेकर सड़क साफ करने वाली गाड़ी को भी लगाया गया है.यह गाड़ी दिन भर सड़क पर झाड़ू लगाते नजर आएगा.

    जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया में इस खास मशीन का उपयोग शुरू 

    हालांकि इससे पहले जुस्को सड़क साफ करने वाली मशीन का उपयोग कर रहे थे.लेकिन अब जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया ने भी इस मशीन का उपयोग करना शुरू कर दिया है.अब कम खर्च में ज्यादा काम होगा और स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरी स्वच्छता बनी रहेगी.वैसे जमशेदपुर स्वच्छता में झारखंड में नंबर वन है.

    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news