पंचायत सचिव  निम्नवर्गीय लिपिक अभ्यर्थियों ने सरकार से किया आग्रह, नियुक्ति जल्दी कीजिए

    पंचायत सचिव  निम्नवर्गीय लिपिक अभ्यर्थियों ने सरकार से किया आग्रह, नियुक्ति जल्दी कीजिए

    रांची (RANCHI) : पंचायत सचिव अभ्यर्थियों ने लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा है. छात्रों द्वारा लगातार प्रयास किया गया. रांची के मोरहाबादी मैदान में कई बार धरना प्रदर्शन दिया गया. सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा कई बार आश्वासन दिए गए. कई बार विधायक,मंत्री और  नेताओं के आश्वासन के बाद धरना तुड़वाया गया है. कई अड़चने इस प्रक्रिया में आने के बाद भी पंचायत सचिव अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पायी है. अभी भी पंचायत सचिव सफल अभ्यर्थी नेताओं के घर जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं. सरकार से उनकी मांगें अभी भी जारी हैं.

    अधिसूचना जो जारी हुई

    झारखण्ड सरकार के कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा दिनांक 19/01/2022 को जारी अधिसूचना जिसका संकल्प संख्या 229 है,जिसकी कंडिका 4(ख) में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस संकल्प के निर्गत होने की तिथि से पूर्व समूह 'ख' अराजपत्रित, समूह 'ग' एवं समूह 'घ' के पदों पर नियुक्ति हेतु वैसी प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित सभी विज्ञापन,जो कार्मिक विभागीय अधिसूचना संख्या- 5938 दिनांक 14.07.2016 (संकल्प संख्या- 8468, दिनांक- 20.11.2018 द्वारा यथासंशोधित) एवं आदेश संख्या- 5939, दिनांक- 14.07.2016 से आच्छादित है तथा जिनमें अबतक नियुक्ति पत्र निर्गत नहीं किए गए हैं, उनमें नियुक्ति की प्रक्रिया अपूर्ण मानते हुए उन सभी विज्ञापनों को निरस्त किया जाता है.

    "आदेश को तत्काल वापस  लें"

    19 जनवरी 2022 को राज्य सरकार ने वैसे सभी विज्ञापन जो संकल्प संख्या 5939 से आच्छादित है, उसे रद्द करने की अधिसूचना जारी कर दी. विधान सभा के शीतकालीन सत्र में मंत्री आलमगीर आलम ने MLA विनोद सिंह  के प्रश्न के जवाब में कहा था कि सरकार इस पर जल्द ही उचित निर्णय लेगी. राज्य सरकार से समस्त पंचायत सचिव तथा निम्नवर्गीय लिपिक अभ्यर्थियों के द्वारा विनम्र आग्रह है कि कृपया कर कार्मिक विभाग द्वारा जारी संकल्प संख्या 229 दिनांक 19/01/2022 के आदेश को तत्काल वापस  लेकर पंचायत सचिव तथा निम्नवर्गीय लिपिक का नियुक्ति यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news