वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का दावा, आज हर परिवार को मिल रहा भरपेट खाना

    वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का दावा, आज हर परिवार को मिल रहा भरपेट खाना

    गुमला (GUMLA) : जिला के दौरा पर आए झारखंड सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शनिवार को स्थानीय परिसदन में कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. जहां एक ओर वर्तमान सरकार की गुणगान करते हुए अपने मुंह मिंया मिट्ठू बने, वहीं पिछली सरकार पर विफलता के ठीकरे भी फोड़े.

    "कोरोना को लेकर मजबूरी"

    गुमला जिला के दौरा पर पहुंचे सूबे के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का स्थानीय परिसदन में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला के उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वागत किया. इसके  बाद स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज उन्हें खुशी होती है कि विगत सरकार में गरीबों को भरपेट भोजन नहीं मिलता था लेकिन उनकी सरकार के आने पर उन्होंने इसे सुनिश्चित किया. आज हर परिवार को भरपेट भोजन मिल रहा है. वहीं पत्रकारों द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तो पंचायत चुनाव की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन कोरोना के कारण वे चुनाव नहीं करवाना चाहते हैं.  वहीं उन्होंने कहा कि जहां चुनाव हो रहा है, उसको लेकर कोर्ट ने जो कहा, सभी ने सुना है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों के बंद होने से पढ़ाई बाधित है लेकिन कोरोना को लेकर वे मजबूर हैं.

    रिपोर्ट : सुशील कुमार सिंह, गुमला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news