आंख में खटक रही थी पड़ोसी की अमीरी, किडनैप कर मांगी फिरौती, धराए तीनों आरोपी

    आंख में खटक रही थी पड़ोसी की अमीरी, किडनैप कर मांगी फिरौती, धराए तीनों आरोपी

    पलामू (PALAMU) : पुलिस को अपहरण के तीन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. शहर थाना क्षेत्र निवासी चंदन कुमार चंद्रवंशी की कार को अपहरण के नियत से अपराधियों ने बुक कर जंगलों में लेजाकर परिजनो से पांच लाख फिरौती की मांग की थी. इस मामले में शहर थाना पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सेल की सहायता से सभी अपराधियों को पकड़ने में सफल हुई है.  वहीं चंदन कुमार चन्द्रवंशी को अपराधियों के चंगुल से छुड़ा लिया है.

    रविवार को शहर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि दो जनवरी को निमिया से नवाबजार जाने के लिए अपराधियों ने 1800 में गाड़ी बुक की थी. उन्होंने बताया कि अपराधी नीरज पाल, चंदन के घर के पास किराए के मकान में काफी दिनों से रह रहा था. चंदन के पास कार और अमीरी देख कर उसने उसके अपहरण की योजना अपने दोस्तों के साथ मिल कर बनाई थी.  गाड़ी बुक करने के बाद अपने दो दोस्तों को मोटरसाइकल से आगे भेज दिया, दोनों अपराधी मोटरसाइकल से नावा बाजार पहुंचे और गाड़ी के पीछे पीछे जंगल की ओर साथ में गये. जंगल पहुंचने के बाद अपराधियों ने चंदन का मोबाइल और फोन छीन लिया लिया. चंदन के खाता से 38891 रुपए अपने हैदराबाद के एक साथी के फोन पे में भेजवाया और फिर उसके परिजनों को फोन कर पांच लाख की फिरौती की मांग की थी.  गिरफ्तार अपराधियों में नीरज पाल, फरीद आलम और फिरोज अंसारी का नाम शामिल है.

    रिपोर्ट : समीर हुसैन ,रांची

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news