झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में जल्द शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, जानें कितनी सीटों पर होगा एड्मिशन


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : नेशनल मेडिकल कमीशन ने पलामू और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में नामांकन के लिए मंजूरी दे दी है. झारखंड में पलामू, हजारीबाग तथा दुमका में बने तीनों मेडिकल कालेजों में इस साल नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. एमबीबीएस में नामांकन की अनुमति से संबंधित पत्र भी मिल गया है. स्वास्थ्य विभाग ने सीटों की संख्या के साथ काउंसिलिंग की recommendation झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) को भेज दी है. इन तीनों मेडिकल कालेजों में सौ-सौ सीटों पर नामांकन होगा. इनमें 83-83 सीटों पर नामांकन राज्य कोटे के तहत JCECEB के माध्यम से होगा.
कुल 755 सीटों पर नामांकन
नए मेडिकल कालेजों की सीट सहित कुल 755 सीटों पर नामांकन होगा. इनमें केंद्र व राज्य दोनों कोटे की सीटें शामिल हैं. हालांकि, इस बार भी रिम्स में सीटें बढ़ाने की अनुमति नहीं मिल पाई है. बता दें कि इस साल जमशेदपुर के मणिपाल टाटा मेडिकल कालेज में 25 सीटों पर वहीं पलामू में लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कालेज में 100 सीटों पर नामांकन होगा. लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कालेज को झारखंड मेडिकल कमीशन से इस साल पहली बार नामांकन की मान्यता मिली है.
4+