विवादित मकान को सदर सीओ ने किया सील, कोर्ट का फैसला आने के बाद मिलेगी चाभी


दुमका(DUMKA)- दुमका नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाडा खूंटाबांध रोड स्थित एक विवादित मकान को सदर सीओ यामुन रविदास की मौजूदगी में सील कर दिया गया. दरअसल इस विवादित मकान पर प्रीति कुमारी तथा नीलू कुमारी दोनों के द्वारा अपनी दावेदारी पेश की गई थी.
घर को सील कर दिया गया
बता दें कि मामला कोर्ट में लंबित है. इस बीच एसडीओ कोर्ट में भी मामले की सुनवाई चल रही है. लेकिन विवादित स्थल पर शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए एसडीओ द्वारा उस मकान को सील करने का निर्देश दिया गया था और इसके लिए सदर अंचलाधिकारी यामुन रविदास को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया था. एसडीओ के पत्र के आलोक में आज सदर सीओ यामुन रविदास नगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. घर में रह रहे लोगों को बाहर निकाल दिया गया. घर में पड़े तमाम सामानों को भी सीज करते हुए घर को सील कर दिया गया. घर की चाबी तथा समान कोर्ट के अधीन तब तक सुरक्षित रहेगा. कोर्ट का फैसला आने के बाद ही जिसकी दावेदारी पक्की होगी उसे चाभी सुपुर्द किया जाएगा.
रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका
4+