देवघर में फिर धराए 6 साइबर अपराधी, फर्जी बैंक मैनजर बन कर करते थे ठगी  

    देवघर में फिर धराए 6 साइबर अपराधी, फर्जी बैंक मैनजर बन कर करते थे ठगी  

    देवघर (DEOGHAR) - देवघर में साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की पुलिस की लगातार कोशिश के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है. देवघर के पुलिस कप्तान धनंजय कुमार सिंह को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 6 शातिर साइबर अपराधियों को धर-दबोचने में सफलता मिली है.

    बनाते थे KYC अपडेट का बहाना

    सूचना मिलने पर पुलिस कप्तान ने साइबर डीएसपी और मुख्यालय डीएसपी की टीम का गठन कर पत्थड्डा थाना क्षेत्र से इन सभी को गिरफ्तार किया गया है. शातिर साइबर अपराधी अपने फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक मैनेजर बन कर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे. साइबर अपराधी एटीएम बंद होने या KYC अपडेट करने के बहाने से लोगों को OTP भेज कर या फिर गूगल पर रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल करा कर उनके खाता से रक़म उड़ा लेते थे. इनके पास से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, 13 सिम और 1 एटीएम कार्ड बरामद की हैं.  गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से 1 चंदन कुमार दास पर पहले से ही इसी तरह के अपराधिक कृत्य का मामला दर्ज है. यह हाल ही जेल से जमानत पर बाहर निकला था. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार साइबर अपराधियों से कड़ी पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news