पुलिस ने 200 किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

     पुलिस ने 200 किलो गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

    रांची(RANCHI): वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में ओरमाझी थाना क्षेत्र में  वाहन चेकिंग चलाया गया. जिसमे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 200 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.  ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओरमाँझी के तरफ से बोलेरो बिहार जाने वाली है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोलेरो को रोकने को इशारा किया तो बोलेरो सावर सभी लोग गाड़ी खड़ा कर भागने लगे. पुलिस ने दौड़ा कर एक को गिरफ्तार किया है, वही दो भागने में सफल हो गये. बोलेरो को चेक करने पर सीट के नीचे और सीलिंग में भारी मात्रा में गांजा पाया गया. गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने पर उसका कोई जवाब स्पष्ट नहीं मिला. इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने ओरमाझी थाना में देर शाम प्रेस वार्ता कर बताया कि बंगाल से गांजा लेकर बिहार जाने वाले थे. जिसकी सूचना सीनियर एसपी को मिली थी. सूचना पर ग्रामीण एसपी ने टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया था. छापेमारी में 200 किलो गांजा के साथ बोलेरो को जब्त किया गया है. वही गिरफ्तार युवक का नाम  इंद्रजीत राय बैशाली जिले का रहने वाला है.

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news