युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

    युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

    देवघर(DEOGHAR)- नगर थाना क्षेत्र के बिलासी मोहल्ले में रोहित कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक देवघर में बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता था. परिजनों के अनुसार कल रात्रि 9:10 बजे खाना खाकर काफी देर तक किसी से बात कर रहा था. सुबह जब मां उसके कमरे में झाड़ू लगाने गयी तो रोहित को फांसी पर लटका हुआ देखा. शव देख पूरा परिवार में मातम छा गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है. परिजन ने बताया की पड़ोसी के साथ कुछ दिनों से विवाद चल रहा था,आशंका है इसी के कारण रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. मोहल्ले में हुई इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चायें की जा रही हैं.

    रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news