जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक,सभी कोषांगों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा,कोविड जांच बढ़ाने का दिया निदेश,पढ़ें पूरी खबर 

    जिला कोविड टास्क फोर्स की बैठक,सभी कोषांगों के कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा,कोविड जांच बढ़ाने का दिया निदेश,पढ़ें पूरी खबर 

    रांची(RANCHI)कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम, मरीजों के इलाज एवं टीकाकरण को लेकर बेहतर व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.  उपायुक्त छवि रंजन द्वारा नियमित रुप से सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है.17 जनवरी 2022 को डिस्ट्रिक कोविड टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी.वर्चुअल बैठक में उपायुक्त ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

    कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्य की समीक्षा

    बैठक में ज़िले में कोविड-19 टीकाकरण कार्य की समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गई.उन्होंने 15 प्लस, 18 प्लस और प्रिकॉशनरी डोज़ दिए जाने के कार्य की विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    15-18 ऐज ग्रुप का डाटाबेस तैयार करने का निदेश

    15-18 वर्ष आयुवर्ग के किशोरों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने डाटाबेस तैयार करने का निदेश दिया.उन्होंने डाटाबेस तैयार होने के बाद सभी बीडीओ को कलस्टर बनाकर वैक्सीनेशन कराने का निदेश दिया.उपायुक्त ने कहा कि स्कूल के माध्यम से ड्रापआउट बच्चों को चिन्हित करें, इसमें बीईईओ, सेविका-सहायिका की भी मदद लें.

    कोविड जांच बढ़ाने का निदेश

    उपायुक्त ने  बैठक के दौरान टेस्टिंग सेल की समीक्षा करते हुए कहा कि रैपिड एंटीजेन टेस्ट की संख्या बढ़ायें.जांच में अच्छा प्रदर्शन करनवाले प्रखंड की उपायुक्त ने प्रशंसा की,साथ ही कम जांच करनेवाले प्रखंड के बीडीओ और एमओआईसी को एक सप्ताह में प्रदर्शन में सुधार करने का निदेश दिया. 

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने होम आइसोलेशन एवं कॉल सेंटर की भी समीक्षा करते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिये.उन्होंने कहा कि मरीजों को ससमय ट्रैक कर उन तक मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट पहुंचाना सुनिश्चित करें.कंटेनमेंट जोन डिनोटिफाई करने को उपायुक्त ने एसी रांची को आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

    शिफ्ट वाइज डिटेल दें- उपायुक्त

    उपायुक्त छवि रंजन ने जिला कोविड अस्पताल (सदर अस्पताल) में सभी फ्लोर में प्रतिनियुक्त कर्मियों की शिफ्ट वाइज डिटेल देने का निदेश दिया.उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, कर्मी, डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी अपनी अपनी शिफ्ट में उपस्थित रहे, कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जायेगी.उपायुक्त ने बैठक के दौरान अन्य कोषांगों के कार्यों के भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए.

    रिपोर्ट :रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news