कब्र खोदने के मसले पर विवाद, दो समुदाय के लोगों समेत कई पुलिसकर्मी घायल

    कब्र खोदने के मसले पर विवाद, दो समुदाय के लोगों समेत कई पुलिसकर्मी घायल


     चतरा(CHATRA) : इटखोरी के परसौनी गांव में शनिवार की सुबह शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के बीच झड़प हो गई. झड़प में दोनों ओर से 12 से ऊपर लोग आंशिक रूप से घायल हो गए. बाद में पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को शांत कराया. इस दौरान इटखोरी के प्रभारी बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा और मयूरहंड थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह को भी हल्की-फुल्की पत्थरबाजी से चोंटें आई है.

    क्या है मामला
     घटना 15 जनवरी की सुबह परसौनी गांव की ही एक वृद्ध महिला की मृत्यु होने के बाद शव दफनाने के लिए मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर कब्र खोद रहे थे.  यहां अन्य समुदाय के कुछ युवक पहले से खेल रहे थे. उन्होंने मृतक वृद्धा को यहां दफनाने का विरोध किया. कहा कि यह हमलोग का खेलने का मैदान है. साथ ही यह चारागाह भी है. इसलिए यहां शव नहीं दफनाने दिया जाएगा. विवाद के क्रम में ही कब्र खोद रहे दूसरे समुदाय के लोगों ने कहा कि कई पुश्तों से यहां शव दफनाया जा रहा है. यहां कर्बला और कब्रिस्तान भी हमलोगों का पहले से है. इसी बीच दोनों गुटों के बीच बात बढ़ गई और जमकर मारपीट हुई. बाद में पुलिस पहुंची. पुलिस ने थोड़ी सख्ती के बाद मामले को शांत कराया. इस क्रम में बीडीओ व थानेदार को पत्थर से हल्की चोंटें आई है. दोनों   पक्ष के करीब दर्जन भर लोग भी घायल हो गए. बाद में पुलिस-प्रशासन ने कब्र खोदे जगह पर शव को दफन कराए। इसके बाद मौके पर मौजूद डीएसपी केदारनाथ राम और बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि दोनों समुदाय के बीच एक बैठक कर इस समस्या का हमेशा के लिए निदान कर दिया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news