चोरी की मोटरसाइकिल खरीदना पड़ा महंगा,खानी पड़ी जेल की हवा

    चोरी की मोटरसाइकिल खरीदना पड़ा महंगा,खानी पड़ी जेल की हवा

     

    रांची(RANCHI): युवक ने तीन हजार में मोटरसाइकिल खरीदी वो भी पल्सर 220 और पहुँच गया हवालात में. चान्हो थाना क्षेत्र में  चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर से आ रहे युवक को रोका तो वह वहां से भागने लगा .पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक जगरनाथ को पकड़ने के बाद कागजात की मांग की . उसके पास कोई कागजात नहीं था.इस पर पुलिस ने  युवक को हिरासत में ले लिया और बाइक को जब्त कर लिया.पूछताछ में जगरनाथ ने पुलिस को बताया कि उसने तीन हजार में बाइक को खरीदा था.
    ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है,जल्द ही यह स्पष्ठ हो जाएगा कि बाइक इसने खरीदी थी या चोरी किया था. फिलहाल युवक को पुलिस ने  जेल भेज दिया है.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन,रांची


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news