नक्सल प्रभावित गांव पहुंची धनबाद पुलिस , लोगों में विश्वास बढ़ाने की कोशिश


धनबाद(DHANBAD) | नक्सल प्रभावित इलाके के लोगो का भरोसा जितने के लिए धनबाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. बरवाअड्डा के नक्सल प्रभावित तिलैया ग्राम में शुक्रवार को धनबाद पुलिस पहुंची. वरीय पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत ज़रूरतमंद ग्रामीणों व छात्र- छात्राओं के बीच खेलकूद सामग्री, पठन-पाठन सामग्री व कंबल का वितरण किया. उन्होंने ग्रामीणों से अपराध व उग्रवाद नियंत्रण तथा बेहतर पुलिसिंग में सहयोग करने की अपील की. एसएसपी ने बच्चो को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया और अच्छे नागरिक बन देश और समाज में भागीदारी निभाने की अपील की.
रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद
4+