सर्वश्रेष्ट धनुर्धर चुने गए  बिटुस हांसदा , सिद्धू कांन्हू मैदान को निगम ने लिया गोद 

    सर्वश्रेष्ट धनुर्धर चुने गए  बिटुस हांसदा , सिद्धू कांन्हू मैदान को  निगम ने लिया गोद 

    धनबाद(DHANBAD)  |  मकर संक्रांति के मौके  पर धनबाद के तेलीपाड़ा के सिद्धू कांन्हू  मैदान में बेझा - बिंधा कार्यक्रम का आयोजन हुआ.  यह कार्यक्रम आदिवासियों के महान पर्वों में से एक है.   कार्यक्रम में  आदिवासी अपने समाज के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर का चयन करते है. इस साल हीरापुर ग्राम के सर्वश्रेष्ट धनुर्धर बिटुस हांसदा को चुना गया.   बिटुस हांसदा को आदिवासी परंपरा के अनुसार गाँव के मांझी हाड़ाम राम किसुन  टुडू द्वारा  धोती, पगड़ी एवं गंजी देकर सम्मानित किया गया.   तीरंदाजी प्रतियोगिता  भी हुई , जिसमें प्रथम - बिटुस हांसदा, द्वितीय - दिनेश मुर्मू एवं तृतीय स्थान पर सुशील सोरेन रहे.  उन सभी को मुख्य अतिथि धनबाद नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र कुमार , विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, जगत महतो ने सभी विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त  ने आदिवासियो के साथ तीर भी चलाया.  
    मैदान को निगम ने लिया गोद 
     नगर आयुक्त  ने अपने  कहा कि इस सिद्धु - का न्हू  मैदान को नगर निगम गोद ले रहा है.  साठ दिनों के अंदर इसका टेंडर निकाल दिया जाएगा. इस मैदान को जल्द ही  एक बेहतर खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा.  कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश कुमार टुडू, देबू महतो, कल्याण भट्टाचार्या, हेमंत कुमार सोरेन, अनिल टुडू, प्रदीप झा,सुमन चक्रवर्ती, एतवारी हांसदा, सुभाष टुडू, शिवशंकर बास्की, चांद टुडू, पंकज लाला, विजय दे, लखी राम हांसदा, मुन्ना रवानी आदि का  योगदान रहा.

    रिपोर्ट;अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news