गुड न्यूज़ : SBM अनुबंध कर्मियों को राहत मंत्री ने दी ठोस आश्वासन, 44 दिनों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

    गुड न्यूज़ :  SBM अनुबंध कर्मियों को राहत मंत्री ने दी ठोस आश्वासन,  44 दिनों का धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त

    रांची(RANCHI) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुबंध कर्मचारी महासंघ के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम  में मांडर विधायक बंधु तिर्की  44 वें दिन धरना स्थल  बंधु तिर्की ने उपस्थित कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी सरकार युवाओं के हित में कार्य करने के लिए वचनबद्ध है.इसके लिए मैंने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के साथ-साथ तमाम आला अधिकारियों के साथ वार्ता किया है. कोविड-19 संक्रमण के कारण आप सभी कर्मियों का मुलाकात माननीय मुख्यमंत्री जी से तत्काल संभव नहीं है.उन्होंने ठोस आश्वासन देते हुए धरना स्थल से ही मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मोबाइल से वार्ता किया, वार्ता के क्रम में मंत्री ठाकुर ने सभी कर्मियों को आश्वस्त किया कि आप लोग धरना स्थल से धरना को समाप्त करें कोई भी एसबीएमजी कर्मी नौकरी से हटाए नहीं जाएंगे.सभी कर्मियों का समायोजन होगा. साथ ही साथ इनके अन्य मांगों जैसे वेतन वृद्धि के विषय में भी सरकार विचार करेगी.

    मंत्री ने एसबीएमजी कर्मियों को नहीं हटाने जाने का किया वादा

    विधायक बंधु तिर्की ने सभी कर्मियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार आप के हित में निर्णय ले रही है एवं कोविड-19  के संक्रमण को देखते हुए आप लोग अपने अपने घर जाइए एवं अपने काम में लग जाइए.1 महीने के अंदर आपके सभी मांगों पर सरकार निर्णय ले लेगी.स्वच्छ भारत मिशन अनुबंध कर्मी महासंघ के महासचिव कौशर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक एवं मंत्री से मिले आश्वासन के उपरांत हम सभी कर्मी अपने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को समाप्त करते हैं एवं अपने अपने कार्यों में वापस जाने का निर्णय लेते हैं साथ ही साथ यह आशा भी रखते हैं कि आने वाले दिनों में सरकार एसबीएमजी कर्मियों के समायोजन  कर देगी.मोहम्मद आजाद ने यह भी बताया कि यदि सरकार 1 महीने के अंदर एसबीएमजी कर्मियों के समायोजन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय नहीं लेती है तो सभी कर्मी गन सरकार के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने जैसे उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे.


    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news