काश समय पर पहुँचती एम्बुलेंस तो बच जाती शख्स की जान

    काश  समय पर पहुँचती एम्बुलेंस तो बच जाती शख्स की जान

    देवघर(DEOGHAR)- जसीडीह रेल्वे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेन से उतारने के दौरान दो यात्रियों की पैर फिसली और दोनों ही रेलवे  ट्रैक पर गिर गए. जिसमें एक गम्भीर रूप से घायल हो गए और दूसरे की मौके पर ही मौत हो गई. बता दें कि दोनों ही यात्री पूरी से दर्शन कर के लौट रहे थे. आरपीएफ और रेल कर्मी के द्वारा स्ट्रक्चर मंगा कर इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था उसी दौरान एक यात्री की मौत हो गई. उनके परिजनों का कहना है कि लेट लतीफे से स्ट्रक्चर लाने के कारण यात्री की मौत हो गई.

    ट्रेन की चपेट में आने से जहां एक भाई विनोद झा की मृत्यु हो गई, वहीं दूसरे भाई का हाथ टूट गया है. घटना जसीडीह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 की है. बता दें कि वे जसीडीह स्टेशन पर उतर गए थे लेकिन बाथरूम करने के लिए एक बार दोबारा फिर ट्रेन में चले गए और इसी दौरान ट्रेन खुल गई. उसके बाद दोनों चलती ट्रेन से उतरने लगे और इस दौरान जहां एक ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पूरी तेरह जख्मी हो गए. यात्री बिहार के समस्तीपुर जिला के रहने वाले हैं जो जगन्नाथपुरी से लौट रहे थे और आज इन्हें बाबा नगरी देवघर उतरना था. वहीं दूसरी ओर परिजन ने आरपीअफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजन का कहना है की एम्बुलेंस समय पर ना मिलने के कारण विनोद झा की मृत्यु हुई है.

    रिपोर्ट: अरविन्द कुमार, देवघर(जसीडीह)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news