दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव के असामयिक निधन पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जताया शोक

    दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव के असामयिक निधन पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने जताया शोक

    सरायकेला (SARAIKELA) - पलामू जिला बल में पदस्थापित दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक लालजी यादव के असमायिक निधन पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सरायकेला खरसावां इकाई ने शोक जताया है. इसे लेकर पुरानी पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्लब में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौन प्रार्थना की गई.

    शोक का माहौल

    इस अवसर पर अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय लालजी यादव के आकस्मिक स्वयं की जीवन प्रणाली खत्म कर लेने की इस कृत्य से पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है. स्वयं की जिंदगी को खत्म कर लेने की इच्छा चिंताजनक, दुखद और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. पुलिस एसोसिएशन सरायकेला और समस्त सरायकेला पुलिस परिवार इस घटना से शोकाकुल है. इस घटना की निंदा करता है. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के मानसिक तनाव या अन्य समस्या से ग्रसित पुलिसकर्मियों के मदद के लिए एसोसिएशन हर संभव प्रयासरत रहेगा. सीनी ओपी में भी पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों द्वारा शोक सभा करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय लालजी यादव को श्रद्धांजलि दी गई.

    रिपोर्ट : विकास कुमार, सरायकेला


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news