पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपाई भूले कोरोना गाईडलाईंस, मानवश्रृंखला बनाकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

    पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में भाजपाई भूले कोरोना गाईडलाईंस, मानवश्रृंखला बनाकर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चूक के विरोध में जमशेदपुर में भाजपाइयों ने बुधवार को साकची जिला कार्यालय के पास मानव श्रृंखला बनाई. इस चक्कर में वे कोरोना गाईडलाईन्स का उल्लंघन करते नज़र आए. उन सभी ने चेहरों पर मास्क जरूर पहना था लेकिन मानव श्रृंखला बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दीं. इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव और भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह समेत अन्य भाजपाइयों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की. साथ ही इस बात पर संतोष जाहिर किया कि मामला सुप्रीम कोर्ट खुद देख रहा है. ये कार्यक्रम जिला उपायुक्त कार्यालय से महज आधे किलोमीटर की ही दूरी पर हुआ. लेकिन वहां प्रशासन की तरफ से प्रदर्शन कर्ताओं को कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था.

    उधर आम लोगों पर कार्रवाई

    उधर जिला प्रशासन की टीम बाजारों में घूम घूमकर आम जनता से कोरोना गाईडलाईन्स पालन करने की अपील कर रही है.  पालन न करनेवालों को चेतावनी भी दी जा रही है. साथ ही ऐसा ना करने से लोगों पर कार्रवाई भी हो रही है. फुटपाथ पर दुकान लगाकर भीड़ न बुलाई जाए उसके लिए भी प्रशासन कृतसंकल्प है. तो क्या ये सारी कार्रवाई सिर्फ जनता के लिए है. छोटे दुकानदारों का फुटपाथ पर दुकान लगाना मुश्किल हो चला है, रोजी रोटी भी देखनी है और महामारी को देखते हुए गाईडलाईन्स का भी पालन करना है. लेकिन नेताओं को कोई चिंता नहीं. बस दिखावे के लिए मास्क पहनकर भीड़ एकत्रित कर राजनीति चमकाई जाती है. प्रशासन की तरफ से अब इस मामले पर क्या कार्रवाई होती है, ये देखने वाली बात होगी.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news