पूर्व थानेदार आत्महत्या मामले में परिजनों ने एसपी और डिटीओ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

    पूर्व थानेदार आत्महत्या मामले में परिजनों ने एसपी और डिटीओ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

    पलामू(PALAMU): नावा बाजार के पूर्व थानेदार आत्म हत्या मामला अब गर्म होता जा रहा है. मृतक के परिजनों ने पलामू डिटीओ अनवर हुसैन ,एसपी चंदन कुमार सिन्हा और डीएसपी सुरजीत सिंह पर प्रताड़ित कर हत्या का आरोप लगाया है. मगर यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक दरोगा लालजी यादव ने किस परिस्थिति  में आत्म हत्या की होगी . इस मामले में मृतक दरोगा लालजी यादव के भाई ने बताया कि रात नौ बजे तक बात हुई थी. उसके बाद कोई कॉल  नहीं आया न ही पुलिस अधिकारियों के द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी गई . उन्होंने सीधे तौर पर वरीय अधिकारियों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है. और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की  है. उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमो  से परिवार के लोगों को इसकी सूचना मिली.

    पलामू सांसद ने मामले की  उच्च स्तरीय जांच की  मांग की  

    घटना पर पलामू संसाद विष्णु दयाल राम ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि लालजी यादव एक ईमानदार पुलिस अधिकारी थे. उन्होंने अवैध वसूली रोकने के लिए कदम उठाया था. इसलिए  तथाकथित आत्म हत्या पर उच्च स्तरीय जांच की  मांग की  है.    

    पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने लालजी यादव आत्महत्या मामले में ADG रैंक के अधिकारी से जांच की मांग मुख्यमंत्री से की  है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिल कर पूरे मामले के बारे में जानकारी देंगे.    

    छः जनवरी को एसपी ने किया था सस्पेंड

    पलामू डिटीओ की शिकायत पर एसपी ने छः जनवरी को दरोगा को सस्पेंड कर दिया था. डिटीओ अनवर हुसैन नावा बाजार थाना क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग के दौरान कई वहनो  को जब्त किया था. जब्त वाहन को नावा बाजार थाना में लगाने को लेकर डिटीओ से थाना प्रभारी की बकझक हो गई थी.थाना प्रभारी का कहना था कि इस में पुलिस की कोई संलिप्ता नहीं है फिर वह जब्त वहाँ को थाना में क्यों लगाएंगे. इस बाबत दरोग़ा की  शिकायत डिटीओ ने एसपी से की थी ।        

    रिपोर्ट :समीर हुसैन ,रांची  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news