अपशब्द बोलकर बुरा फंसा युवक, भाजपाइयों ने धुन डाला

    अपशब्द बोलकर बुरा फंसा युवक,  भाजपाइयों ने धुन डाला

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के सिटी सेंटर के पास आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति की पिटाई कर दी गई. लोगों की माने तो अल्पसंख्यक व्यक्ति ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारने की धमकी दी और साथ ही गाली-गलौज कर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उसकी सड़क पर जमकर पिटाई कर दी. युवक माफी मांगता रहा मगर, भाजपा कार्यकर्ताओ ने उसकी एक नहीं सुनी. युवक के ऊपर लगातार थप्पड़ और लात-मुक्के का बौछार होता रहा.

    बता दें कि इस घटना स्थल से ही कुछ ही दूरी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का सद्बुद्धि मौन धरना चल रहा था. वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात रहते हैं. फिलहाल, इस घटना को लेकर पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news