मछली-भात खाया, हो गई मौत, आठ सदस्यीय परिवार में दो की मौत, 6 की हालत नाजुक

    मछली-भात खाया, हो गई मौत, आठ सदस्यीय परिवार में दो की मौत, 6 की हालत नाजुक

     गिरिडीह (GIRIDIH) : परवतुडीह गांव में फूड प्वाइजिंनिंग से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, वहीं छह लोगों की हालत नाजुक है. बीमार का इलाज देवरी सीएचसी में चल रहा है.

    जानकारी के अनुसार कल्लू राणा (60 वर्ष) के परिवार में सभी सदस्यों ने गुरुवार की रात मछली और चावल खाया. खाने के बाद सभी सो गए. सुबह देर तक परिवार का कोई जगा नहीं. गतिविधि नहीं होते देख पड़ोस के परिवार को चिंता हुई. तब पड़ोसी कल्लू राणा के घर पहुंचे और उन्हें जगाने का प्रयास किया. उनकी यह हालत देख कर पड़ोसियों को चिंता हुई. सभी आठ सदस्य को सीएचसी देवरी ले जाया गया, जहां दो कल्लू राणा या उनके पोते विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं छह अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news