रांची SSP आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 35 कर्मी संक्रमित

    रांची SSP आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट, 35 कर्मी संक्रमित

    रांची (RANCHI) : राज्य में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित राजधानी रांची में मिल रहे हैं. सीनियर एसपी के आवासीय कार्यालय में कोरोना विस्फोट हुआ है. SSP आवासीय कार्यालय के 35 पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं. दो दिन पूर्व कुछ पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद सभी कर्मियों का टेस्ट कराया गया था. इससे रांची पुलिस में हड़कंप मच गयी है.

    एसपी आवासीय कार्यालय में कई विंग का होता है संचालन      

    सीनियर एसपी सुरेन्द्र कुमार झा के आवासीय कार्यालय परिसर में साइबर सेल, टेक्निकल सेल सहित अन्य कई विंग का कार्यालय संचालित होता है. इसमें 80 पुलिस कर्मी से अधिक तैनात रहते हैं. 80 पुलिस कर्मियों के कोरोना जांच में 35 संक्रमित पाए गए हैं. इसी आवास में SSP अपने परिवार के साथ रहते हैं. कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.          

    रिपोर्ट : समीर हुसैन (रांची ,डेस्क ) 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news