बाबा बासुकीनाथ मंदिर में स्पर्श पूजा पर लगी रोक, अरघा से होगा जलाभिषेक

    बाबा बासुकीनाथ मंदिर में स्पर्श पूजा पर लगी रोक, अरघा से होगा जलाभिषेक

    दुमका (DUMKA) - झारखंड के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बासुकीनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालु आज से बाबा बासुकीनाथ धाम में महादेव की नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की स्पर्श पूजा अर्चना नहीं कर पाएंगे. झारखंड में लगातार कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है. ऐसे में जिला प्रशासन की तरफ से अगले आदेश तक श्रद्धालु अरघा के माध्यम से ही नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक करेंगे.

    पंडा समाज द्वारा विरोध

     जिला प्रशासन के इस निर्णय का पंडा समाज विरोध कर रहे हैं. पंडा समाज का कहना है कि जब देवघर के बाबा मंदिर में स्पर्श पूजा चल रही है तो फिर बाबा बासुकीनाथ मंदिर में ही क्यों अरघा व्यवस्था किया गया. जब बासुकीनाथ और देवघर दोनों ही मंदिर के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री है तो सिर्फ एक मंदिर में ही अरघा व्यवस्था क्यों. सभी जगह समान व्यवस्था होनी चाहिए.

    रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी (दुमका)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news