अलर्ट : देवघर में रिकॉर्ड 102 नए कोविड मरीज की हुई पुष्टि, जिला भर में 194 एक्टिव मरीजों की हुई संख्या

    अलर्ट : देवघर में रिकॉर्ड 102 नए कोविड मरीज की हुई पुष्टि, जिला भर में 194 एक्टिव मरीजों की हुई संख्या

    देवघर में कोरोना काल के दरमियान अबतक का सबसे ज्यादा 102 कोविड पॉजिटिव मरीज आज मिला है।कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 194 जिला में हो गया है।पिछले कुछ दिनों की बात करें तो प्रतिदिन जिला में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है।सबसे ज्यादा मामला शहरी क्षेत्र का है।जिला में 31 दिसंबर को 23 मरीज,1 जनवरी को 20,2 जनवरी को 30 जबकि आज 3 जनवरी को रिकॉर्ड 102 मरीज मिलने से प्रशासन की नींद उड़ गई है।इसके प्रसार के रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम उठाया जा रहा है।आज से ही वृहत पैमाने पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। लापरवाही बरतने वाले पर 50 रुपिया का जुर्माना भी लगाया गया।स्वास्थ्य विभाग का भी मुक्कमल तैयारी है।सदर अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट के साथ आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।इसके अलावा सभी chc में आइसोलेशन वार्ड तैयार है।उपायुक्त के निर्देश पर बिहार झारखंड के बॉर्डर पर भी टेस्टिंग कराया जा रहा है।लेकिन बाजार में उमड़ रही भीड़ प्रशासन के लिए चिंता का विषय है।कोविड 19 के sop का फिर से अनुपालन करा कर ही इसके प्रसार पर अंकुश लगाया जा सकता है, जो जिला प्रशासन के लिए एक चुनौती होगी।क्योंकि बाबा मंदिर खुला है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के बाद बाजार से खरीदारी भी करते हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news